
इससे पहले सामने आई एक लीक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि Galaxy S27 सीरीज में कैमरा डिजाइन को बड़े स्तर पर बदला जा सकता है। हालांकि, SammyGuru की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, Galaxy S27 और Galaxy S27 Plus के कैमरा फीचर्स में बहुत ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।
Galaxy S27 और S27 Plus में पुराने कैमरे ही रहने की उम्मीद
रिपोर्ट के मुताबिक, अगर आपके पास Samsung Galaxy S26 है और आप इसे अपग्रेड करके Galaxy S27 या Galaxy S27 Plus खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो कैमरे के मामले में आपको शायद कोई नया अनुभव नहीं मिलेगा। बताया जा रहा है कि Galaxy S27 और S27 Plus दोनों में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। इसमें Sony IMX955 या Samsung S5KGNG सेंसर मिलने की संभावना है।
इसके अलावा दोनों स्मार्टफोन में 12MP का Sony IMX564 अल्ट्रावाइड कैमरा, 10MP का 3x टेलीफोटो कैमरा और 12MP का सेल्फी कैमरा मिल सकता है। यानी कैमरा हार्डवेयर के मामले में Galaxy S26 से Galaxy S27 और S27 Plus में बहुत बड़ा बदलाव देखने को मिलने की उम्मीद नहीं है।
Galaxy S27 Pro और Ultra में मिलेगा 200MP कैमरा
Galaxy S27 Pro और Galaxy S27 Ultra यूजर्स के लिए जरूर कुछ अच्छी खबर हो सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक, इन दोनों प्रीमियम स्मार्टफोन में 200MP का नया प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया जा सकता है।
बताया जा रहा है कि कंपनी इनमें Samsung S5KHP6 सेंसर का इस्तेमाल कर सकती है। वहीं, इसके पिछले मॉडल Samsung Galaxy S26 Ultra में Samsung S5KHP2 सेंसर दिया गया है। ऐसे में नई पीढ़ी के Ultra मॉडल में कैमरा सेंसर के स्तर पर बदलाव देखने को मिल सकता है।
सेल्फी कैमरे और जूम में भी हो सकता है बदलाव
रिपोर्ट के मुताबिक, Galaxy S27 Pro और Galaxy S27 Ultra में सेल्फी कैमरे को भी अपग्रेड किया जा सकता है। इन दोनों फोन में 12MP के बजाय 16MP का फ्रंट कैमरा मिलने की संभावना है।
इसके अलावा कैमरा जूम के मामले में भी दोनों मॉडल अलग-अलग हो सकते हैं। Galaxy S27 Pro में 3x ऑप्टिकल जूम वाला टेलीफोटो कैमरा मिलने की बात कही गई है, जबकि Galaxy S27 Ultra में 5x ऑप्टिकल जूम की सुविधा मिल सकती है।
जनवरी या फरवरी 2027 में लॉन्च हो सकती है Galaxy S27 सीरीज
फिलहाल Galaxy S27 सीरीज के कैमरा फीचर्स को लेकर सामने आई ये जानकारियां लीक रिपोर्ट पर आधारित हैं। सैमसंग की ओर से इन स्पेसिफिकेशंस की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। आमतौर पर सैमसंग के नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च से कुछ महीने पहले ही उनके फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से जुड़ी जानकारियां लीक होने लगती हैं। उम्मीद है कि Samsung Galaxy S27 सीरीज जनवरी या फरवरी 2027 में लॉन्च हो सकती है। ऐसे में आने वाले महीनों में इस सीरीज के कैमरा, डिजाइन और अन्य फीचर्स को लेकर और भी जानकारियां सामने आ सकती हैं।
from टेक्नोलॉजी https://ift.tt/8dsPJyW

