
ALSO READ: Hero VIDA VX2 Plus लॉन्च: 187KM रेंज, 65 मिनट फास्ट चार्जिंग और रिकॉर्ड बनाने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर
प्रीमियम डिजाइन के साथ मिलेगा फ्लैट डिस्प्ले
Motorola Edge 70 Max में स्लिम बेज़ल वाला फ्लैट डिस्प्ले और पीछे की तरफ स्क्वायर शेप कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। Flipkart पर फिलहाल इसे लाइट ब्लू और ग्रीन कलर ऑप्शन में दिखाया गया है। कंपनी ने इसे हल्का और प्रीमियम डिजाइन देने पर खास ध्यान दिया है।
Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर के साथ मिलेगी AI पावर
Motorola Edge 70 Max में Qualcomm का लेटेस्ट Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर मिलेगा। कंपनी का दावा है कि इसमें पिछले मॉडल्स की तुलना में 46% बेहतर AI NPU परफॉर्मेंस मिलेगी। फोन में 12GB LPDDR5X RAM का सपोर्ट होगा और ऑन-डिवाइस AI प्रोसेसिंग इसकी सबसे बड़ी खासियतों में से एक होगी। Motorola के अनुसार, इस स्मार्टफोन का AnTuTu स्कोर 30 लाख (3 Million) से ज्यादा है, जो इसे फ्लैगशिप कैटेगरी का बेहद दमदार डिवाइस बनाता है।
144Hz LTPO डिस्प्ले, 7,000 निट्स ब्राइटनेस
Motorola Edge 70 Max में Quad HD+ LTPO डिस्प्ले दिया जाएगा, जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा।
- डिस्प्ले की प्रमुख खूबियां
- 7,000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस
- Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन
- 95.12% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो
- DCI-P3 कलर गैमट सपोर्ट
- 10-बिट कलर आउटपुट
- BGMI में 120FPS गेमिंग सपोर्ट
रिपोर्ट्स के अनुसार फोन में 6.82 इंच का डिस्प्ले हो सकता है, हालांकि कंपनी ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
गेमिंग के लिए मिलेगा एडवांस कूलिंग सिस्टम
Motorola ने इस स्मार्टफोन में ArcticMesh Cooling System दिया है, जिसमें 5,500 वर्ग मिमी का Vapor Chamber शामिल है। यह सिस्टम लंबे समय तक गेमिंग, वीडियो एडिटिंग और AI आधारित टास्क के दौरान फोन को ठंडा रखने में मदद करेगा।
7,100mAh बैटरी और 90W TurboPower चार्जिंग
Motorola Edge 70 Max में 7,100mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी। कंपनी का दावा है कि यह फोन एक बार चार्ज करने पर 58 घंटे तक का बैटरी बैकअप देने में सक्षम होगा। चार्जिंग के लिए इसमें 90W TurboPower वायर्ड फास्ट चार्जिंग Magnetic Wireless Charging का सपोर्ट मिलेगा। Motorola का दावा है कि अपने सेगमेंट में मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग देने वाला यह पहला स्मार्टफोन होगा। कैमरा फीचर्स, कीमत और उपलब्धता से जुड़ी बाकी जानकारी 15 जुलाई को आयोजित लॉन्च इवेंट में सामने आएगी।
from टेक्नोलॉजी https://ift.tt/8uUZXwI

