कैसे मदद करेगा नया APP
इस APP में फेस आईडी और QR कोड जैसे फीचर्स शामिल किए गए हैं। इनसे यूजर्स UPI पेमेंट की तरह होटल या एयरपोर्ट पर QR कोड को स्केन करके आधार कार्ड की जानकारी शेयर कर सकेंगे। इसके साथ ही यूजर्स एप से कितनी आधार डिटेल्स (जैसे सिर्फ आधार नंबर, पता और फोटो) शेयर करनी है। इसे भी कंट्रोल कर सकेंगे।
New Aadhaar App
— Ashwini Vaishnaw (@AshwiniVaishnaw) April 8, 2025
Face ID authentication via mobile app
❌ No physical card
No photocopies
Features pic.twitter.com/xc6cr6grL0
कब कर सकेंगे इस्तेमाल
APP गूगल प्ले स्टोर पर AadhaarFaceRD के नाम से लॉन्च हुआ है। हालांकि, इसे अभी आधार संवाद के कुछ लोग ही यूज कर सकते हैं। UIDAI का कहना है कि यूजर्स के फीडबैक के आधार पर एप को और बेहतर बनाया जाएगा। इसके बाद एप आम यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा।
कितना सिक्योर है APP
एप पर यूजर्स की पर्सनल डिटेल्स 100% सिक्योर नए एप को UIDAI ने पूरी तरह डिजिटली सिक्योर बनाया है। इसका इंटरफेस चलाने में आसान है। एप में डेटा प्रोटेक्शन पर काम किया गया है। फर्जी दस्तावेजों की रोकथाम और डेटा लीक से सुरक्षा के लिए इसमें कई फीचर्स दिए जाएंगे।
क्या रखें सावधानी
नया आधार ऐप एक बड़ा बदलाव लेकर आ रहा है। हालांकि यह अभी शुरुआती चरण में है, लेकिन इसके जरिए भविष्य में पहचान से जुड़े झंझट काफी हद तक खत्म हो सकते हैं। सबसे जरूरी बात, सावधानी से इस्तेमाल करें और किसी भी फर्जी कॉल या लिंक से बचें।
कैसे कर सकेंगे इस्तेमाल AadhaarFaceRD
- आपको अपने स्मार्टफोन में AadhaarFaceRD डाउनलोड करना होगा।
- APP खोलकर वेरिफायर (जैसे एयरपोर्ट या होटल) का QR कोड स्कैन करेंगे।
- अब एप आपसे पूछेगा कि कौन-सी जानकारी शेयर (जैसे नाम, जन्मतिथि, पता) करनी है।
- परमिशन देने के बाद एप पर आपका फेस वेरिफिकेशन होगा।
- लास्ट स्टेज में आपका डेटा वेरिफाई होगा।
- इसके साथ ही यूजर्स की जानकारी ही शेयर हो जाएगी। Edited by: Sudhir Sharma
from टेक्नोलॉजी https://ift.tt/nbXha8m