Come to the Moon with us ????
— NASA (@NASA) February 26, 2025
@Int_Machines's lunar lander, Athena, is set to lift off on a @SpaceX Falcon 9 from @NASAKennedy at 7:16pm ET on Feb. 26 (0016 UTC Feb. 27). Watch live here on X. pic.twitter.com/IrVnHbpqKQ
वॉइस कॉल के साथ इंटरनेट : अमेरिकी स्पेस एजेंसी NASA ने टेलीकम्यूनिकेशन कंपनी NOKIA के साथ मिलकर एथेना लैंडर को लॉन्च किया है। इस मिशन का नाम है IM-2 यानी इंट्यूटिव मशीन-2. ये मिशन चंद्रमा पर मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट (Mobile Network and Internet on Moon) की सुविधा प्रदान करेगा। इसके साथ ही चंद्रमा पर NASA ने गुरुवार सुबह 7 बजे (स्थानीय समय) फ्लोरिडा में फॉल्कन-9 रॉकेट से इस नोवा-C क्लास लूनर लैंडर (एथेना लैंडर) को लॉन्च किया। 6 मार्च को ये एथेना लैंडर चंद्रमा के साउथ पोल पर पहुंच जाएगा। NASA के इस मिशन के लिए NOKIA कंपनी की ‘नोकिया बेल लैब्स’ ने ही चंद्रमा के लिए पहला सेलुलर नेटवर्क LSCS बनाया है। (Cellular network on Moon) जो अंतरिक्ष यात्रियों के साथ बेरोक-टोक संचार के लिए है। इससे अंतरिक्ष यात्री सिर्फ वॉयस कॉल ही नहीं बल्कि इंटरनेट सर्विस का भी यूज कर सकेंगे।
In partnership with @Nokia, we're setting up the first mobile network on the Moon! Launching with @Int_Machines on Feb. 26, the Lunar Surface Communication System will use the same cellular tech used on Earth to establish lunar surface connectivity: https://t.co/A2482yyzYS pic.twitter.com/0bbfZz4ltV
— NASA Technology (@NASA_Technology) February 25, 2025
क्या कहा नोकिया की वेबसाइट ने : NOKIA वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक चंद्रमा पर NASA जो NOKIA का नेटवर्क LSCS स्थापित करेगा वो 4G स्पीड (4G/LTE) की इंटरनेट सर्विस देगा। एथेना की चंद्रमा के साउथ पोल की लैंडिग होने के कुछ देर बाद NOKIA LSCS को सक्रिय कर देगा। ये इंट्यूटिव मशीन के डायरेक्ट टू अर्थ लिंक का यूज करते हुए LSCS के सॉफ्टवेयर को शुरू करेगा और फिर ‘नेटवर्क इन ए बॉक्स’ (NIB) को चालू करेगा। ये NIB चन्द्रमा पर वातावरण की स्थिति और ऑपरेशन के लिए जांच पूरी करेगा। इसके बाद ही धरती पर NOKIA के मिशन कंट्रोल सेंटर को टेलीमेट्री डेटा भेजना शुरू कर देगा। इनपुट एजेंसियां Edited by : Sudhir Sharma
from टेक्नोलॉजी https://ift.tt/pRUxfie