Apple Event 2026
Apple Inc. बुधवार को अपने बड़े प्रोडक्ट लॉन्च इवेंट करने चा रहा है। इसमें अपनी कई प्रोडक्स लॉन्च करेगा। इस इवेंट में iPhone 18 Pro, नए Apple Watch मॉडल और अपडेटेड AirPods भी पेश किए जाने की उम्मीद है। इसमें फोल्डेबल iPhone Duo पेश करने की तैयारी में है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक इसकी कीमत करीप करीब 2,000 डॉलर (लगभग 1.7 लाख रुपए) हो सकती है। यह खास लॉन्च इवेंट कैलिफोर्निया के क्यूपर्टिनो में होगा। हालांकि, लॉन्च इवेंट का सबसे बड़ा आकर्षण Apple का फोल्डेबल स्मार्टफोन होगा।
कंपनी का यह फोल्डेबल iPhone बेहद प्रीमियम कीमत के साथ बाजार में उतारा जाएगा। Apple को उम्मीद है कि यह डिवाइस न केवल स्टेटस सिंबल के तौर पर अपनी पहचान बनाएगा, बल्कि कंपनी की इनोवेशन और नई तकनीक के क्षेत्र में प्रतिष्ठा को भी मजबूत करने में मदद करेगा।
फोल्डेबल स्मार्टफोन बाजार में Apple की एंट्री को काफी अहम माना जा रहा है। कंपनी लंबे समय से अपने इनोवेशन को लेकर चर्चा में रही है और इस नए डिवाइस के जरिए वह प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में एक नया मानक स्थापित करने की कोशिश कर सकती है।
from टेक्नोलॉजी https://ift.tt/FEWn85C

