
मुंबई के Jio वर्ल्ड ड्राइव में स्थित एप्पल स्टोर के बाहर उत्साहित ग्राहकों की भारी भीड़ जमा हो गई है। दिल्ली में भी साकेत के सेलेक्ट सिटीवॉक मॉल में एप्पल स्टोर के बाहर सुबह-सुबह लोगों की भीड़ जमा हो गई। बेंगलुरु स्थित आईफोन स्टोर पर भी लोगों का उत्साह चरम पर नजर आ रहा है।
बहुत से लोग प्री बुकिंग कराकर आए हैं, जिन्हें कंपनी की तरफ से एक टाइम स्लॉट भी प्रोवाइड कराया गया है। वहीं, कई लोग बिना बुकिंग के भी पहुंचे हैं और जल्द से जल्द नया आईफोन लेना चाहते हैं।
Apple ने 9 सितंबर के लॉन्च इवेंट में अपने नए प्रीमियम स्मार्टफोन iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए। इसी इवेंट में कंपनी ने पहली बार फोल्डेबल स्मार्टफोन सेगमेंट में कदम रखते हुए iPhone Duo भी पेश किया है। ALSO READ: सोचा था iPhone 18 प्रो आएगा तो 17 सस्ता होगा, Apple ने उल्टा बढ़ा दी कीमत, बने Memes
भारत में iPhone 18 Pro कितने का है?
iPhone 18 Pro की भारत में शुरुआती कीमत 1,64,900 रुपए है। यह कीमत 256GB मॉडल के लिए है। वहीं 256GB स्टोरेज वाला iPhone 18 Pro Max 1,79,900 रुपए से शुरू होता है। 512GB मॉडल की बात करें तो iPhone 18 Pro की कीमत 1,89,900 रुपए हैं।
देश में Pro Max की कीमत 2,04,900 रुपए है। 1TB मॉडल के लिए Pro की कीमत 2,39,900 रुपए और Pro Max की कीमत 2,54,900 रुपए बताई गई है। 2TB स्टोरेज वाला iPhone 18 Pro 3,14,900 रुपए और iPhone 18 Pro Max 3,29,900 रुपए का है।
from टेक्नोलॉजी https://ift.tt/hUoMKz7

