
अगर आप नया iPhone खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो मौजूदा ऑफर्स आपके लिए खास हो सकते हैं। Amazon और Flipkart दोनों पर iPhone 17 Pro Max के 256GB मॉडल की कीमत कम हुई है। हालांकि, Apple की आधिकारिक वेबसाइट पर इसकी कीमत में कोई कटौती नहीं की गई है।
Amazon पर iPhone 17 Pro Max की कीमत
Amazon पर iPhone 17 Pro Max 256GB की कीमत घटकर 1,43,990 रुपये हो गई है। इसकी मूल कीमत 1,49,900 रुपये थी। यानी फोन पर सीधे करीब 4 प्रतिशत की छूट मिल रही है। यह मॉडल Deep Blue कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इसके अलावा चुनिंदा क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 4,000 रुपये तक की अतिरिक्त बचत की जा सकती है। इनमें SBI, ICICI और Axis Bank समेत कुछ अन्य बैंक के कार्ड शामिल हैं। पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करने पर डील और भी आकर्षक हो सकती है। एक्सचेंज ऑफर के तहत फोन की स्थिति और मॉडल के आधार पर 27,000 रुपये तक की अतिरिक्त कीमत मिल सकती है।
Flipkart पर भी घटे iPhone 17 Pro Max के दाम
Flipkart पर भी iPhone 17 Pro Max 256GB की कीमत कम की गई है। यहां फोन 1,49,900 रुपये से घटकर 1,44,900 रुपये में मिल रहा है। यानी सीधे तौर पर करीब 3 प्रतिशत की कीमत कटौती हुई है।
हालांकि, Flipkart पर बैंक ऑफर्स के जरिए ज्यादा बचत की जा सकती है। Flipkart Axis Bank Credit Card से भुगतान करने पर कुल 9,000 रुपये तक का लाभ मिलने की बात कही गई है। इसमें 4,000 रुपये का कैशबैक और 5,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट शामिल है। इसके अलावा SBI, ICICI और Axis Bank के चुनिंदा कार्ड से 6,000 रुपये तक की अतिरिक्त छूट मिलने की जानकारी दी गई है। अन्य ऑफर्स भी उपलब्ध हो सकते हैं।
Apple की वेबसाइट पर अभी भी पूरी कीमत
Amazon और Flipkart पर कीमतों में कटौती के बावजूद Apple की आधिकारिक वेबसाइट पर iPhone 17 Pro Max 256GB की कीमत 1,49,900 रुपये ही बनी हुई है। इसका मतलब है कि फिलहाल सीधे Apple से खरीदने के बजाय ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध बैंक और एक्सचेंज ऑफर्स के जरिए ज्यादा बचत की जा सकती है।
iPhone 17 Pro Max में क्या मिलता है?
iPhone 17 Pro Max में हीट-फोर्ज्ड एल्युमिनियम यूनिबॉडी डिजाइन दिया गया है। फोन के फ्रंट पर Ceramic Shield 2 मिलता है, जिसके बारे में कंपनी का दावा है कि यह पिछली पीढ़ी की तुलना में स्क्रैच से तीन गुना बेहतर सुरक्षा देता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 48MP कैमरा सिस्टम दिया गया है। फोन में 8x तक ऑप्टिकल-क्वालिटी जूम मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 18MP Center Stage फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो ग्रुप सेल्फी और Dual Capture वीडियो जैसे फीचर्स को सपोर्ट करता है।
A19 Pro चिप से लैस है फोन
परफॉर्मेंस के लिए iPhone 17 Pro Max में A19 Pro चिप दी गई है। फोन में वेपर-कूलिंग सिस्टम भी मिलता है, जिससे लंबे समय तक इस्तेमाल के दौरान बेहतर परफॉर्मेंस बनाए रखने में मदद मिलती है। बैटरी की बात करें तो फोन में 37 घंटे तक वीडियो प्लेबैक का दावा किया गया है। फास्ट चार्जिंग के जरिए करीब 20 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में Wi-Fi 7, 5G और Bluetooth 6 जैसे फीचर्स मिलते हैं।
खरीदने से पहले ध्यान दें
Amazon और Flipkart पर दिखाई जा रही कीमतें बैंक ऑफर, एक्सचेंज वैल्यू और उपलब्धता के आधार पर बदल सकती हैं। इसलिए खरीदारी से पहले अंतिम भुगतान राशि और ऑफर की शर्तें जरूर जांच लें। वहीं, iPhone 18 Pro Max के लॉन्च के बाद iPhone 17 Pro Max की कीमत में आगे भी बदलाव देखने को मिल सकता है।
from टेक्नोलॉजी https://ift.tt/9x4UPld

