
Motorola Edge 70 Max की कीमत और ऑफर्स
Motorola Edge 70 Max दो स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध है।
- 8GB RAM + 256GB स्टोरेज – ₹54,999
- 12GB RAM + 256GB स्टोरेज – ₹59,999
लॉन्च ऑफर के तहत बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस के जरिए ग्राहकों को 5,000 रुपये तक की छूट मिलेगी। इसके बाद फोन की प्रभावी शुरुआती कीमत 49,999 रुपए हो जाएगी। साथ ही 18 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी मिलेगा।
यह स्मार्टफोन Aqua Grey, Dark Shadow और Ice Melt जैसे तीन Pantone-प्रेरित रंगों में उपलब्ध होगा।
Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर और Android 16
Motorola Edge 70 Max में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट दिया गया है। इसके साथ LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है, जिससे गेमिंग, मल्टीटास्किंग और ऐप्स की स्पीड बेहतर होगी।
फोन Android 16 आधारित Hello UX पर चलता है। कंपनी तीन बड़े Android अपडेट और चार साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का दावा कर रही है। इसके अलावा Moto Secure, ThinkShield और Smart Connect जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
2K AMOLED डिस्प्ले और प्रीमियम डिजाइन
फोन में 6.8 इंच का 2K Extreme AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 7,000 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। डिस्प्ले में 10-बिट कलर, DCI-P3 कलर कवरेज, Pantone सर्टिफिकेशन और Corning Gorilla Glass 7i की सुरक्षा मिलती है।
ऑडियो के लिए इसमें Dolby Atmos स्टीरियो स्पीकर्स, Hi-Res Audio और Snapdragon Sound का सपोर्ट दिया गया है।
IP69 रेटिंग और मजबूत बिल्ड
Motorola Edge 70 Max को प्रीमियम वीगन लेदर फिनिश के साथ पेश किया गया है। यह IP68 और IP69 रेटिंग के साथ पानी और धूल से सुरक्षित है। साथ ही इसे MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन भी मिला है।
50MP Sony कैमरा और AI फोटोग्राफी
फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP Sony LYTIA 710 प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन) के साथ आता है। इसके अलावा 8MP अल्ट्रा-वाइड + मैक्रो विजन कैमरा और 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है, जिससे 4K सेल्फी वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती है। कैमरे में कई AI फीचर्स भी मिलते हैं, जिनमें Photo Enhancement Engine, Signature Style, Dynamic Bokeh Portrait Mode, Horizon Lock, Frame Match और Pantone SkinTone Validation शामिल हैं।
7100mAh बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग
Motorola Edge 70 Max में 7100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह एक बार चार्ज करने पर 58 घंटे तक का बैटरी बैकअप देती है। फोन में 90W TurboPower फास्ट चार्जिंग और 25W Qi2.2 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है।
Moto AI फीचर्स
Motorola ने इस फोन में अपनी नई Moto AI Suite भी दी है, जिसमें कई स्मार्ट AI टूल्स शामिल हैं, जैसे:
- Next Move
- Catch Me Up
- Remember This
- Pay Attention
- Image Studio
- Playlist Studio
कंपनी का दावा है कि ये फीचर्स यूजर्स के दैनिक काम को आसान और अधिक स्मार्ट बनाएंगे।
from टेक्नोलॉजी https://ift.tt/E4fY687

