
पावरफुल प्रोसेसर और स्पेसिफिकेशन
POCO ने पुष्टि की है कि अपकमिंग X-सीरीज के फोन मीडियाटेक के लेटेस्ट चिपसेट्स के साथ आएंगे:
Poco X8 Pro: इसमें MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट मिलने की संभावना है। माना जा रहा है कि यह फोन वैश्विक बाजार में Redmi Turbo 5 का रीब्रांडेड वर्जन होगा।
Poco X8 Pro Max: इस टॉप-एंड मॉडल में सुपर-फास्ट Dimensity 9500s प्रोसेसर दिया जा सकता है, जो इसे गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए बेहद पावरफुल बनाता है।
Poco X8 Pro Price
हालांकि कंपनी ने अभी तक आधिकारिक कीमतों का खुलासा नहीं किया है, लेकिन लीक्स के मुताबिक:
Poco X8 Pro: इसकी शुरुआती कीमत लगभग ₹43,000 (8GB + 256GB) होने की उम्मीद है। वहीं, 12GB + 512GB वेरिएंट ₹51,000 के आसपास आ सकता है।
ALSO READ: UCC का समय आ गया है, सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, मुस्लिम महिलाओं से जुड़ी याचिका पर सुनवाई
Poco X8 Pro Max: इसके प्रीमियम मॉडल (12GB + 256GB) की कीमत लगभग ₹57,000 और टॉप मॉडल (12GB + 512GB) की कीमत ₹62,000 तक जा सकती है। Edited by : Sudhir Sharma
from टेक्नोलॉजी https://ift.tt/rQFDe4i

