
Poco X8 Pro सीरीज : कीमत और ऑफर्स
Poco ने इस सीरीज को आक्रामक कीमत पर लॉन्च किया है:
Poco X8 Pro के 8GB + 256GB वैरिएंट की कीमत 32,999 रुपए, 12GB + 256GB वैरिएंट की कीमत 35,999 रुपए और Iron Man Edition के स्पेशल एडिशन की कीमत 37,999 रुपए, Poco X8 Pro Max के 12GB + 256GB वैरिएंट की कीमत 42,999 रुपए है।
उपलब्धता : इन स्मार्टफोन्स की बिक्री 23 मार्च दोपहर 12 बजे से Flipkart पर शुरू होगी।बैंक ऑफर्स: ग्राहक बैंक डिस्काउंट या एक्सचेंज ऑफर के जरिए ₹3,000 तक की बचत कर सकते हैं।
इसके अलावा, YouTube Premium और Spotify Premium जैसे सब्सक्रिप्शन बेनिफिट्स भी दिए जा रहे हैं।मार्वल फैंस के लिए खास: Poco X8 Pro – Iron Man Editionमार्वल के साथ अपनी साझेदारी को आगे बढ़ाते हुए Poco ने आयरन मैन एडिशन पेश किया है। यह फोन टोनी स्टार्क के आइकॉनिक ब्लैक-एंड-गोल्ड आर्मर से प्रेरित है। इसके सेंटर में लगा फ्लैश मॉड्यूल 'आर्क रिएक्टर' जैसा दिखता है।
फोन के अंदर भी आपको कस्टम आयरन मैन थीम वाला इंटरफेस मिलेगा।खास ऑफर: 23 मार्च को खरीदारी करने वाले ग्राहकों को 1 साल की एक्सटेंडेड वारंटी और 1 साल का स्क्रीन डैमेज प्रोटेक्शन (Poco Shield के तहत) मुफ्त मिलेगा।
Poco X8 Pro Max के धांसू फीचर्स
प्रोसेसर: भारत का पहला फोन जिसमें MediaTek Dimensity 9500s फ्लैगशिप चिपसेट है।
इसका AnTuTu स्कोर 30 लाख के पार है। बैटरी: इसमें 9000mAh की विशाल बैटरी दी गई है, जो 100W फास्ट चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। डिस्प्ले : 6.83-इंच की बड़ी डिस्प्ले, जिसमें आई-केयर फीचर्स और हाई ब्राइटनेस दी गई है।कैमरा: 50MP का मेन कैमरा और सेल्फी के लिए 20MP फ्रंट कैमरा।गेमिंग: 120FPS गेमप्ले, रे-ट्रेसिंग और एडवांस कूलिंग सिस्टम।
Poco X8 Pro के फीचर्स
प्रोसेसर: इसमें MediaTek Dimensity 8500-Ultra चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है।बैटरी: इसमें 6,500mAh की बैटरी और 100W चार्जिंग सपोर्ट है। डिस्प्ले व कैमरा : 6.59-इंच की डिस्प्ले के साथ इसमें भी 50MP का मेन सेंसर और 20MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
सॉफ्टवेयर: यह फोन Xiaomi HyperOS 3 पर चलता है और इसमें 'सर्कल टू सर्च' (Circle to Search) जैसे AI फीचर्स दिए गए हैं। शाओमी इंडिया के चीफ बिजनेस ऑफिसर संदीप सिंह अरोड़ा ने कहा- Poco X8 Pro सीरीज हमारे फैंस को बिना किसी समझौते के बेहतरीन परफॉर्मेंस देने की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। हम X सीरीज को परफॉर्मेंस और एंड्योरेंस के एक बिल्कुल नए स्तर पर ले जा रहे हैं। Edited by : Sudhir Sharma
from टेक्नोलॉजी https://ift.tt/V1DZzb0

