
1. गैलेक्सी S26 अल्ट्रा (Galaxy S26 Ultra)
इस इवेंट का सबसे बड़ा आकर्षण गैलेक्सी S26 अल्ट्रा होगा। लीक्स के मुताबिक, सैमसंग इस बार डिज़ाइन में बड़ा बदलाव कर सकता है। डिज़ाइन: इसमें 'गैलेक्सी Z फोल्ड 7' जैसा नया कैमरा मॉड्यूल और कर्व्ड के बजाय राउंडेड कॉर्नर देखने को मिल सकते हैं। यह नए पर्पल शेड में भी उपलब्ध हो सकता है। प्रोसेसर: इसमें बाजार के अनुसार Snapdragon 8 Elite Gen 5 या Exynos 2600 चिपसेट मिलेगा। डिस्प्ले: 6.9 इंच की QHD+ AMOLED स्क्रीन, जिसमें एक खास प्राइवेसी फीचर होगा जो आस-पास के लोगों से आपका कंटेंट छिपा सकेगा। कैमरा व बैटरी: 200MP का मुख्य कैमरा और 5,000mAh की बैटरी होगी, जो अब 65W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
2. गैलेक्सी S26 (Galaxy S26)
बेस मॉडल गैलेक्सी S26 में भी कई सुधार देखने को मिलेंगे। इसमें अल्ट्रा की तरह ही यूनिफाइड कैमरा आइलैंड डिज़ाइन होगा। डिवाइस में 6.3 इंच की AMOLED स्क्रीन (120Hz रिफ्रेश रेट) और सैमसंग के नए M14 पैनल का इस्तेमाल होगा, जो विजुअल्स और बैटरी लाइफ को बेहतर बनाएगा। इसकी बैटरी क्षमता 4,000mAh से बढ़ाकर 4,300mAh की जा सकती है।
3. गैलेक्सी S26 प्लस (Galaxy S26 Plus)
पहले खबर थी कि कंपनी इसे 'S26 एज' से रिप्लेस कर सकती है, लेकिन अब 'प्लस' वेरिएंट की वापसी तय मानी जा रही है। इसमें 6.7 इंच की AMOLED डिस्प्ले और बेस मॉडल जैसा ही प्रोसेसर मिलेगा। इसकी बैटरी अपने पुराने मॉडल की तरह 4,900mAh रहने की उम्मीद है।
4. गैलेक्सी वॉच 9 और वॉच अल्ट्रा 2
Sammobile की रिपोर्ट के अनुसार, GSMA डेटाबेस में दो नए मॉडल नंबर (SM-L345 और SM-L716) देखे गए हैं। माना जा रहा है कि ये Galaxy Watch 9 और Watch Ultra 2 हैं। हालांकि इनके डिज़ाइन में बड़े बदलाव की उम्मीद कम है, लेकिन डिस्प्ले और कनेक्टिविटी फीचर्स पहले से काफी बेहतर होंगे।
5. गैलेक्सी टैब S12 प्लस और अल्ट्रा
टैबलेट लवर्स के लिए भी सैमसंग बड़ा धमाका कर सकता है। रिपोर्ट की मानें तो इस बार कंपनी बेस मॉडल (Tab S12) को छोड़कर केवल Tab S12 Plus और Tab S12 Ultra लॉन्च कर सकती है। इन टैबलेट्स में परफॉरमेंस और डिस्प्ले क्वालिटी को लेकर बड़े अपग्रेड्स मिलने की संभावना है। Edited by : Sudhir Sharma
from टेक्नोलॉजी https://ift.tt/SP168rO

