जियो, एयरटेल और वीआई तीनों ही अपने करोड़ों यूजर्स को DND यानी Do Not Disturb की सुविधा देते हैं। इसकी मदद से आप फोन पर आने वाली सभी तरह की प्रमोशनल कॉल्स को बंद करा सकते हैं। DND सर्विस को एक्टिव करना चाहते हैं तो आपको अपने मोबाइल से 1909 पर एसएमएस करना होगा।
कैसे करेंगे ब्लॉक
जियो सिम के यूजर्स को प्रमोशनल कॉल से छुटकारा पाने के लिए MyJio App पर जाना होगा। Menu पर जाकर सेटिंग के ऑप्शन पर जाना होगा। अब आपको Service Setting पर जाना होगा। यहां पर आपको Do not Discturb का ऑप्शन मिल जाएगा। Vi यूजर्स को Vi ऐप पर जाना होगा। ऐप ओपन करने के बाद आपको Menu पर विजिट करना होगा और फिर इसके बाद आपको वहां DND के ऑप्शन को सर्च करना होगा।
यहां से आप स्पैम कॉल्स और मैसेज को ब्लॉक कर सकते हैं। Airtel यूजर्स को एयरटेल थैक्स ऐप पर जाना होगा। इसके बाद आपको More या फिर Services के ऑप्शन पर जाना होगा। अब आपको DND के ऑप्शन को सर्च करके उस पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आप उस कैटेगरी का चुनाव कर सकते हैं जिसके लिए आप DND एक्टिव करना चाहते हैं। Edited by: Sudhir Sharma
from टेक्नोलॉजी https://ift.tt/Zm2OLG8